[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

0
बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत
सांकेतिक तस्वीर

ब्रह्मपुर.

घर में शहनाई बजने की तैयारी थी, बहन के हाथ पीले होने वाले थे और भाई उस खुशहाली का निमंत्रण देने के लिए घर से निकले थे, लेकिन बक्सर-आरा मार्ग (एनएच-922) पर कुआवन मोड़ के समीप मंगलवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक ही घर के दो चिराग हमेशा के लिए बूझ गये. इस हृदयविदारक हादसे में लालू डेरा गांव के दो सगे भाइयों की मौत हो गयी, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है. बहन की शादी की खुशियां बदलीं चीखों में : करनामेपुर थाना क्षेत्र के लालू डेरा गांव निवासी ब्रजबिहारी पासवान के दो पुत्र गणेश पासवान (बड़ा) और मुन्ना पासवान (छोटा) घर में चल रही बहन की शादी जो तीन मई को तिलक और सात मई को बारात आनी थी. इसके लिए दोनों भाई रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड देने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे. जैसे ही वे कुआवन मोड़ के पास पहुंचे वहां विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़े भाई गणेश पासवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल मुन्ना पासवान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जब यह खबर लालू डेरा गांव पहुंची, तो हर किसी का कलेजा फट पड़ा. पिता ब्रजबिहारी पासवान और घर की महिलाओं का क्रंदन दिल दहला देने वाला था. फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इलाके में शोक की लहर : एक ही घर के दो होनहार बेटों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है. गांव के लोग गमगीन परिजनों को सांत्वना देने के लिए घर पर जुट रहे हैं. हर कोई यही कह रहा है कि जिस बहन की शादी में इन भाइयों को सबसे आगे होना था, अब उसकी विदाई के वक्त वे सिर्फ यादों में ही मौजूद रहेंगे.ग्रामीणों ने जाम की सड़क, तो थानाध्यक्ष ने कहा-””हम हजाम”” नहीं जो सूचना देते फिरें : लालू डेरा गांव के दो सगे भाइयों गणेश और मुन्ना पासवान की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से इलाके में कोहराम मचा है. जहां एक तरफ घर की खुशियां मातम में बदल गयीं. इस घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर आरा-बक्सर एनएच-922 को जाम कर दिया. स्थिति उस समय और बिगड़ गयी, जब ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिजनों ने जब उनसे घटना के संबंध में जानकारी मांगी, तो थानाध्यक्ष ने कहा कि ””हम हजाम नहीं हैं कि सबको सूचना देते फिरें. थानाध्यक्ष के इस असंवेदनशील बयान से परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और सड़क के दूसरा लेन को भी पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. स्थिति को तनावपूर्ण होते देख तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंच गयी.बीडीओ की सूझबूझ से खुला जाम : तीन घंटे तक चले हंगामे और चक्काजाम के कारण बढ़ते तनाव को देखते हुए बीडीओ सोनू कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बात की. प्रशासन द्वारा उचित मुआवजे का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel