गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
By RAJKISHORE SINGH |
February 19, 2026 10:06 PM
बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के बलथी बासा समीप बुधवार को गड्ढे में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि दिघौन के बलथी बासा गांव निवासी राजन तांती का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार व उसका बड़ा भाई साजन कुमार घटनास्थल समीप खेल रहा था. इसी दौरान सत्यम कुमार गड्ढे के निकट शौच करने गया. इसी दौरान फिसलने से पानी भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को देकर मामले से अवगत कराया तो सूचना पर टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
