फाइनल: रोमांचक मुकाबले में बोरना ने मेहसौरी को एक रन से हराकर कप पर जमाया कब्जा

विजेता एवं उप विजेता टीम को मुखिया शशि भूषण कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की

By RAJKISHORE SINGH | February 14, 2026 10:42 PM

चौथम. प्रखंड के तेगाछी पुनर्वास में आयोजित तेगाछी प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में शनिवार को बोरना की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेहसौरी की टीम को एक रन से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. विजेता एवं उप विजेता टीम को मुखिया शशि भूषण कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की. इससे पहले फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन मुखिया द्वारा फीता काटकर किया गया. मैच में बोरना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए बोरना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 213 रन बनाया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहसौरी की पूरी टीम पूरे 20 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी. जिससे मात्र एक रन से मैच हार गई. इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. मैच में निर्णायक की भूमिका में सोहन सिंह एवं उदय कुमार थे. जबकि कमेंट्री विजय पोद्दार एवं मुकेश कुमार ने की. वहीं स्कोरर की भूमिका सुनील कुमार एवं नीतीश कुमार ने निभाई. वहीं आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पांडव सिंह, लोजपा नेता मोहन सिंह, कृष्णा, संजीत, गुलशन, समित आदि मौजूद थे