बीडीओ ने पंचायत भवन में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

कार्य कर रहे पी आर एस अमरेंद्र कुमार को आवास सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए

By RAJKISHORE SINGH | January 29, 2026 9:31 PM

चौथम. प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने गुरुवार को मध्य बौरने पंचायत भवन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. कार्य कर रहे पी आर एस अमरेंद्र कुमार को आवास सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए साथ ही कार्य पूरा कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिए. पंचायत ऑपरेटर अंशु कुमारी को पेंडिग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट सबमिट करने का निर्देश दिए जबकि पंचायत भवन के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर पठन पाठन सहित अन्य विषयों पर शिक्षकों को कई निर्देश दिए. मौके पर मुखिया शशि भूषण कुमार, उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेन्द्र सिंह, स्वच्छता विभाग से सत्यम कुमार आदि मौजूद थे.