[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया थाना परिसर में एक युद्ध नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

थाना परिसर में एक युद्ध नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
थाना परिसर में एक युद्ध नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया. रविवार अपराह्न पुलिस सप्ताह 2026 को लेकर नगर थाना परिसर में एक युद्ध नशा के विरुद्ध जागरूकता व आगामी होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की. इस अवसर पर दुर्गा पूजा एवं सरस्वती पूजा में आकर्षक सजावट, उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए पूजा समितियों को पुरस्कृत भी किया गया. उन्होंने बैठक के विभिन्न उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इन दिनों छोटी बच्चियों के अपहरण, दुष्कर्म, सड़क दुर्घटना के वक्त आम नागरिकों की भूमिका, युवाओं में स्मैक आदि के बढ़ते नशे का प्रभाव पर पुलिस और स्थानीय नागरिकों की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए लोगों से अपनी राय रखने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पुलिस ज़रुरत सभी की, पसंद किसी की भी नहीं वाली कहावत उस वक्त सही साबित होती है जब आम और खास लोगों की अपेक्षित सहयोग नहीं मिलती है. इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत,ऋचा योगमयी, मोहम्मद साहब उद्दीन , किशोर कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आयोजन के धन्यवाद दिया और समाज में जागरूकता के लिए इस तरह के आयोजन को अतिआवश्यक बताते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार के लिए हर व्यक्ति को चिंतन और प्रशासन से आपसी सामंजस्य, ईमानदारी से अपनी तत्परता को जरूरी बताया. इस मौके उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना के वक्त घायलों अपेक्षित मदद न करके लोग वहां से निकल जाने की बात कही जबकि अब सरकार द्वारा कानून में संशोधन कर अब दुर्घटना के वक्त मदद करने वाले लोगों की पुरस्कृत किये जाने की बात कही. इस अवसर पर उपस्थित एस आई अरूण कुमार, एस आई मनोज कुमार, राजेश कुमार, खुश्बू कुमारी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर श्री बड़ी दुर्गा स्थान बबुआ गंज को प्रथम, दान नगर को द्वितीय, श्री बड़ी सरस्वती स्थान तृतीय और विधाधार दुर्गा स्थान को चतुर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जबकि सरस्वती पूजा के लिए श्री बड़ी सरस्वती स्थान को प्रथम, नवयुवक रॉक सरस्वती पूजा समिति को द्वितीय, शारदा उत्सव समिति को तृतीय और श्री बड़ी काली स्थान सरस्वती पूजा समिति को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया. मौके पर नगर थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर मधुकर खंडेलिया , बंटी पोद्दार, रघुवीर पोद्दार, प्रिंस राजपूत, ऋषि राज, शिवम पांडे, दीप दहलान , अभिषेक गुप्ता, तुषार गुप्ता, राजवीर पोद्दार, चंद्रकांत ( भीम) सोमनाथ, प्रीतम, अमन,मोनू, कुंदन अभिषेक, सुमित, हर्ष , अंकित , कुन्दन इत्यादी लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel