[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद एनटीपीसी नवीनगर में अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, कहलगांव व फरक्का ने जीता खिताब

एनटीपीसी नवीनगर में अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, कहलगांव व फरक्का ने जीता खिताब

0
एनटीपीसी नवीनगर में अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, कहलगांव व फरक्का ने जीता खिताब

औरंगाबाद कार्यालय.

एनटीपीसी नवीनगर में आयोजित अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक विजय गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्रतियोगिता का आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम व एनटीपीसी की ‘आवाह्न’ नीति के अंतर्गत किया गया. इसका शुभारंभ 19 तारीख को हुआ था. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एनटीपीसी के पूर्वी क्षेत्र-1 की सात परियोजनाओं -नवीनगर, कहलगांव, फरक्का, कांटी, बीआरबीसीएल, बाढ़ और बरौनी की पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया. टीम वर्ग के फाइनल में कहलगांव ने नवीनगर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया. महिला वर्ग में फरक्का ने नवीनगर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में खिलाड़ियों ने निर्धारित नियमों के तहत रोमांचक मुकाबले खेले. समापन समारोह को संबोधित करते हुए विजय गोयल ने कहा कि खेल हमें जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सिखाते हैं और दैनिक जीवन में खेल गतिविधियों का विशेष महत्व है. एनटीपीसी नवीनगर के परियोजना प्रमुख एलके बेहेरा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर महाप्रबंधक अनिल कुमार टीसी, एम पाणिग्रही, राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel