शहर में चल रहे जनगणना कार्य का असिस्टेंट डायरेक्टर ने किया भौतिक निरीक्षण
क्षेत्र के थाना रोड एएचएलबी संख्या 107एनडी 97 का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रगणक और पर्यवेक्षक के कार्य की काफी सराहना व प्रशंसा किया
By RAJKISHORE SINGH |
May 19, 2026 7:04 PM
खगड़िया. जिले में चल रहे जनगणना कार्य के भौतिक निरीक्षण मंगलवार को जनगणना कार्य निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर विजय कुमार चौधरी ने किया. असिस्टेंट डायरेक्टर श्री चौधरी ने नगर परिषद क्षेत्र के थाना रोड एएचएलबी संख्या 107एनडी 97 का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रगणक और पर्यवेक्षक के कार्य की काफी सराहना व प्रशंसा किया. मौके पर चार्ज अधिकारी, फील्ड ट्रेनर, सभी पर्यवेक्षक, प्रगणक मौजूद थे. मालूम हो कि भारत की 16वीं जनगणना बीते 1 अप्रैल 2026 से शुरू है. कर्मियों द्वारा डिजिटल जनगणना किया जा रहा है. जनगणना में मकान सूचीकरण और आवास गणना किया जा रहा है. इसमें घर की बनावट और वहां मौजूद सुविधाओं (जैसे- पीने का पानी, बिजली, शौचालय, इंटरनेट, वाहन आदि) से जुड़े करीब 33 से 34 सवाल पूछा जा रहा है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
