फौजी के घर चोरी मामले में गिरफ्तार

Arrested

By Prabhat Khabar News Desk | April 2, 2024 11:37 PM

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक पूर्व फौजी के घर से मोबाइल व गैस सिलिंडर की चोरी हो गयी थी. चित्रगुप्त नगर थाना में कांड संख्या 3/24 दर्ज कराया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई मोबाइल व गैस सिलिंडर बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल पूर्वी केबिन हाजीपुर मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चोरी गैस सिलिंडर व मोबाइल बरामद किया गया.