पत्नी से मारपीट व जेवरात छीनतई की पुलिस से शिकायत

पत्नी से मारपीट व जेवरात छीनतई की पुलिस से शिकायत

By RAJKISHORE SINGH | February 1, 2026 10:11 PM

बेलदौर. नगर पंचायत बेलदौर के जदयू अध्यक्ष शंकर कुमार ने रविवार को थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध शिकायत करते हुए मारपीट कर घायल कर गले में पहने सोने का मंगलसूत्र छीन लेने की शिकायत की है. घटना गत 29 जनवरी के दिन के ग्यारह बजे के करीब की बताई जा रही है. आवेदक के मुताबिक उसके घर के पीछे मीना देवी का खेत है, जिसमें मकई का फसल लगा हुआ है. इसी खेत में नामजद बनाए गए अखिलेश तांती का पुत्र मकई के पौधे को बर्बाद कर रहा था, जिसे देखकर मीना देवी के पोता ने विरोध किया. इससे नाराज हो नामजद फुलपरी देवी पहुंच कर मीना देवी के पोता को मारपीट करने लगा. जानकारी पर उसकी पत्नी पुतुल देवी बीच बचाव करने के लिए गई तो सभी नामजद मिलकर उसे गाली गलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर जेवरात छीन लिया. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.