[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अवैध संबंध में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अवैध संबंध में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
अवैध संबंध में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फोटो 4 कैप्शन- घटना स्थल पर मौजूद परिजन व आमलोग फोटो 5 कैप्शन- एसपी जांच करने पहुंचे कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा वार्ड नंबर 41 में बीती रात तीस वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस, सदर एसडीपीओ व पुलिस कप्तान भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या का कारण आपसी विवाद व महिला का अवैध संबंध बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला काजल देवी पति स्व शंकर यादव शुक्रवार की रात घर में दोनों बच्चों के साथ सोई थी. इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी सुबह चार बजे मृतक के ससुराल वालों को हुई. सुबह होते ही लोगों की घर पर भीड़ जुट गयी.वहीं सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के क्रम में एक खाली खोखा बरामद हुआ. एसपी शिखर चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया. ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली. पुलिस ने शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अवैध संबंध में हत्या की बात आ रही सामने काजल के पति की मौत तकरीबन 5 वर्ष पहले हुई हो चुकी है. काजल अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी. उसके पास एक युवक का आना जाना था. ससुराल पक्ष के लोग पूछते थे तो काजल उसे अपना संबंधी बता थी. इससे घर में विवाद बढ़ने लगा. ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपने से अलग कर दिया. काजल देवी दो महीना से अलग रह रही थी. ससुराल पक्ष के लोग एवं स्थानीय लोगों की माने तो उसके पास युवक रात में भी आया करता था. हालांकि मायके वालों ने कहा, ससुराल वालों ने काजल देवी की हत्या की है. महिला की फोटो को फेसबुक पर किया था वायरल सूत्रों के अनुसार महिला के फोटो को फेसबुक में वायरल कर दिया गया था. उसे लगातार जान मारने की धमकी दी जा रही थी. कहते हैं एसपी आपसी विवाद व प्रेम-प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया गया है. टेक्निकल एविडेंस को कलेक्ट किया गया है. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ब्लड सैंपल सहित अन्य साक्ष्य कलेक्ट कर लिया है.मृतिका की मोबाइल भी जप्त किया गया है.मोबाइल की जांच की जाएगी इसमें जो भी दोषी होगा उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा. शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel