[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नगर आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में सुनी दर्जनों फरियादियों की फरियाद

नगर आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में सुनी दर्जनों फरियादियों की फरियाद

0
नगर आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में सुनी दर्जनों फरियादियों की फरियाद

– रास्ता विवाद से लेकर नाला निर्माण को लेकर पहुंचे थे वार्ड के लोग कटिहार नगर आयुक्त संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में दर्जनों फरियादियाें की फरियाद सुनी. इससे पूर्व निगम में कार्य कर रहे दर्जन भर से अधिक सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर मांग की. करीब पन्द्रह मिनट तक उनलोगों की समस्याओं से अवगत हुए. सभी को इसको लेकर सकारात्मक वाता को लेकर आश्वासन दिया. इसके बाद एक एक कर कई फरियादियों की फरियाद सुनी. जिसमें रास्ते का विवाद से लेकर वार्ड में नाला निर्माण को लेकर आवेदन दिया गया. चिरप्रतिक्षित वार्ड नम्बर एक मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण को लेकर रामसिंहासन चौहान,उमाकांत वमा समेत अन्य वार्ड वासियों ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि उनलोगों के मोहल्ले में नाला नहीं रहने की वजह से काफी परेशान होना पड़ता है. खासकर बारिश के दिनों में स्थिति काफी गंभीर हो जाती है. स्थिति इस कदर भयावह हो जाती है कि नाला के अभाव में घर में कीचन व टंकी का पानी मिलकर ओवरफ़लों हो जाता है. जिस कारण सड़क पर पानी बहाने तक की मजबूरी हो जाती है. अब तक नाला का निर्माण नहीं होने की वजह से वे लोग काफी परेशान हैं. उनलोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी नगर आयुक्त द्वारा उक्त मोहल्ले का निरीक्षण किया गया था. महीनों बीत जाने के बाद वे लोग एक बार फिर से उनसे मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. मामले को नगर आयुक्त संतोष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जेई को उक्त माेहल्ले का अवलोकन कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel