[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशियों के छूट रहे पसीना

मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशियों के छूट रहे पसीना

0
मतदाताओं की खामोशी से प्रत्याशियों के छूट रहे पसीना

बदले समीकरण के कारण इस बार दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रचार का शोर थमने का बाद डोर टू डोर जन सम्पर्क शुरू हो गया है. जिले के सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होना है. ऐसे में अब प्रत्याशी एवं उनके समर्थन लोगों के घर जाकर उन्हें समझाने-बुझाने एवं रिझाने की कोशिश में जुटे है. देर रात तक यह दौर चलता रहा है. प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के लिए सोमवार की रात कयामत की रात है. अगली सुबह मंगलवार को मतदान शुरू हो जायेगा. ऐसे में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के पास मतदाताओं को रिझाने के लिए महज कुछ घंटे बचे है. ग्राउंड स्थिति देखने से ऐसा लगता है कि अधिकांश सीटों पर सीधी टक्कर है. कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला का आसार बने है. इसमें महागठबंधन एवं एनडीए के प्रत्याशी भी मुकाबले में शामिल है. कुछ सीटों पर एआईएमआईएम व निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हार में फैक्टर बन रहा है. मतदाता अब तक पूरी तरह खामोश दिख रहा है. सभी प्रत्याशियों को वोट देने के लिए आश्वस्त करते है. खुलकर किसी के पक्ष में नहीं आ रहे है. प्रमुख प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों का पसीना छूट रहा है. उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम को देखे तो महागठबंधन को सात में से तीन सीट पर जीत हासिल हुई थी. चार सीट एनडीए को मिली थी. पिछले चुनाव में जदयू-भाजपा में जिले के तीन-तीन सीट पर अपने प्रत्याशी खड़ा किए थे. एक सीट बलरामपुर में वीआईपी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. जदयू को एक सीट बरारी पर जीत मिली थी. भाजपा तीनो सीट प्राणपुर, कटिहार व कोढ़ा पर जीत दर्ज की थी. जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने कटिहार जिले में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा किए थे. इसमें से दो सीट कदवा व मनिहारी पर जीत हासिल हुई थी. एक सीट बलरामपुर में भाकपा माले की जीत हुई थी. इस बार एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत जदयू-भाजपा ने तीन-तीन सीट पर उम्मीदवार दिए है. भाजपा ने कटिहार, प्राणपुर व कोढ़ा में प्रत्याशी उतारा है. जदयू ने कदवा, मनिहारी व बरारी में प्रत्याशी दिये है. एनडीए में शामिल लोजपा आर को बलरामपुर सीट मिला है. अधिकांश सीटों पर सीधी टक्कर के आसार मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो कटिहार विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बने हुए है. एक तरफ मौजूदा विधायक तारकिशोर प्रसाद भाजपा के टिकट पर पांचवीं बार विधानसभा पहुंचने को आतुर है तो दूसरी तरफ उसका मुकाबला भाजपा के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के पुत्र एवं महागठबंधन की ओर से वीआईपी प्रत्याशी सौरव कुमार अग्रवाल से है. भाजपा प्रत्याशी को वीआईपी प्रत्याशी अग्रवाल से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. भाजपा व वीआइपी के बीच सीधी टक्कर को राजद के बागी निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की जुगत में है. कदवा विधानसभा की स्थिति सीधी टक्कर की बन रही है. यहां मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शकील अहमद खान तथा एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बनी हुई है. बलरामपुर विधानसभा की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही है. इस सीट पर मौजूदा विधायक एवं महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी महबूब आलम लगातार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है. उसका मुकाबला एनडीए की ओर से लोजपा आर प्रत्याशी संगीता देवी से है. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भी मुकाबला मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह एवं महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के बीच ही है. एआइएमआइएम के प्रत्याशी व कांग्रेस के बागी आफताब आलम इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे है. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में भी लड़ाई सीधी है. इस विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह व एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन के बीच सीधा मुकाबला के आसार बने हुए है. बरारी विधानसभा क्षेत्र में भी एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक विजय सिंह तथा महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बनी हुई है. कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक कविता देवी एवं कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक पूनम पासवान के बीच ही मुकाबला होने के आसार दिख रहे है. तीन में भाजपा व दो पर कांग्रेस का कब्जा फिलहाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन सीट पर एनडीए में शामिल भाजपा का कब्जा है. जबकि एक सीट पर जदयू का कब्जा है. दो सीट पर कांग्रेस व एक सीट भाकपा माले के पास है. पिछले चुनाव में भाजपा ने जिन तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. उनमें प्राणपुर, कटिहार एवं कोढ़ा है. जबकि कांग्रेस कदवा एवं मनिहारी सीट पर कब्जा जमाया था. बलरामपुर सीट भाकपा माले के बाद कब्जे में है तथा बरारी सिर्फ जदयू के कब्जे में है. इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. दरअसल पिछले चुनाव में लोजपा ने कई प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ा था. तब लोजपा ने एनडीए से अलग रहकर जिले कई सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel