[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी महागठबंधन सरकार: तारिक

बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी महागठबंधन सरकार: तारिक

0
बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी महागठबंधन सरकार: तारिक

– कट्टा को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रचार प्रसार के अंतिम दिन रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सांसद तारिक अनवर ने है कि जो स्थितियां बन रही है. इससे लगता है कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी. शहर के गामी टोला स्थित सद्भभावना भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वह पिछले आठ दिनों से कटिहार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र सहित बिहार के कई विधानसभा क्षेत्र का दौरा किए है. लोगों के रुझान से लगता है कि कटिहार जिले के सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. बिहार की स्थिति भी कमोवेश इसी तरह की है. बिहार की जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का कुछ विकास नहीं हुआ है. एक भी औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं लगाये गये. बेरोजगारी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरा है. महागठबंधन के हर घर नौकरी का प्रण का असर युवाओं पर पड़ा है. महागठबंधन की सरकार बनने पर हर घर नौकरी के प्रण को पूरा किया जायेगा. पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में अपराध में व्यापक वृद्धि हुई है. सरकार की रिपोर्ट बताता है कि अगर इस अपराधों की समीक्षा की जाय तो इससे बड़ा जंगलराज नहीं हो सकता है. पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के विभिन्न चुनावी सभा में कट्टा शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का लोगों का अपमान किया है. बिहार की जनता इसी चुनाव में इसका जवाब देगी. कहा, बिहार में पहले चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने घर से निकालकर मतदान किया है. वोटर टर्न आउट से पता चलता है कि मतदाताओं में अपने मत के प्रति जागरूकता आयी है. कहा, अत्यधिक मतदान सत्ता के खिलाफ जाता है. बिहार के लोग बदलाव के मूड में है. संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, दिलीप विश्वास, प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला, राज आनंद सिंह, अवधेश मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel