[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कोसी सड़क पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

कोसी सड़क पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

0
कोसी सड़क पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल
सीएचसी में इलाजरत घायल

कटिहार के कुरसेला से अजीत ठाकुर की रिपोर्ट: नेशनल हाईवे 31 स्थित कोसी सड़क पुल पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. गनीमत रही कि घटना के समय कुरसेला थाना की गश्ती पुलिस वहां से गुजर रही थी, जिसने तुरंत घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरसेला पहुंचाया.

ससुराल जा रही थी बहन, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायल युवक अनुज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र का निवासी है. वह अपनी बहन अनीता कुमारी को उसके ससुराल भागलपुर जिले के सुंगठिया (गोपालपुर थाना) छोड़ने जा रहा था. जैसे ही उनकी बाइक कुरसेला कोसी पुल पर पहुंची, एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया.

घायलों की स्थिति और उपचार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. हादसे में अनीता कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अनुज कुमार का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है. सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल दोनों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं.

फरार ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

कुरसेला पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस अब पुल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों की मदद से दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात ट्रक का पता लगाने में जुट गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel