[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hyundai Creta में नहीं, लेकिन Renault Duster में मिलते हैं ये 3 फीचर्स, खरीदने से पहले जरूर जानें

Hyundai Creta में नहीं, लेकिन Renault Duster में मिलते हैं ये 3 फीचर्स, खरीदने से पहले जरूर जानें

0
Hyundai Creta में नहीं, लेकिन Renault Duster में मिलते हैं ये 3 फीचर्स, खरीदने से पहले जरूर जानें
Renault Duster Vs Hyundai Creta (Photo: AI Generated)

मिड-साइज SUV सेगमेंट में Renault Duster ने वापसी कर ली है. यह कार मार्च 2026 में भारतीय बाजार में आई थी. इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसका सीधा मुकाबला सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक Hyundai Creta से हो रही है. दोनों गाड़ियां अपने-अपने तरीके से मजबूत पैकेज ऑफर करती हैं. लेकिन कुछ मामलों में नई Duster साफ तौर पर Creta पर भारी पड़ती नजर आती है. आइिए जानते हैं वो 3 बड़े कारण, जहां Renault Duster बाजी मारती है.

बिल्ट-इन गूगल इंटीग्रेशन

नई Duster में बिल्ट-इन गूगल इंटीग्रेशन (built-in Google integration) दिया गया है. यानी Google Maps, Google Assistant, connected car features और over-the-air updates जैसी सुविधाएं सीधे इंफोटेनमेंट सिस्टम में ही मिल जाती हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो अक्सर शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों या नए रास्तों पर ड्राइव करते हैं.

वहीं दूसरी तरफ, Hyundai Creta में यह नेटिव गूगल इंटीग्रेशन नहीं मिलता. इसमें नेविगेशन के लिए Android Auto और Apple CarPlay पर डिपेंड रहना पड़ता है. ऐसे में Duster थोड़ा ज्यादा फ्यूचर रेडी और टेक फ्रेंडली लगती है.

टॉप वेरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट

Renault Duster में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा बेस मॉडल के ठीक ऊपर वाले Evolution वेरिएंट से ही मिल जाती है. यानी आपको ये प्रीमियम और केबल-फ्री एक्सपीरियंस पाने के लिए सबसे महंगा मॉडल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.

वहीं Hyundai Creta में भी वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है. यह फीचर दूसरे बेस EX वेरिएंट से तो मिलता है, मगर कुछ टॉप वेरिएंट्स में गायब हो जाता है. ऐसे में कई यूजर्स को अलग से वायर्ड-टू वायरलेस अडाप्टर (wired-to-wireless adapter) का सहारा लेना पड़ सकता है.

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन 

Renault Duster का 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक (Strong Hybrid E-Tech) इंजन इसे Creta से अलग पहचान देता है. यह इंजन 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात ये है कि शहर के ट्रैफिक में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ्यूल बचाने में काफी मदद करती है. हालांकि, इस हाइब्रिड वेरिएंट के लिए खरीदारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इसके 2026 Diwali सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है.

वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta में फिलहाल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (strong hybrid) ऑप्शन नहीं मिलता. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इसमें  स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है. यही वजह है कि Creta में वो बेहतर माइलेज और ज्यादा स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता, जो एक फुल हाइब्रिड सिस्टम वाली कार में देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV: कौन है बेहतर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV?

Previous article फंदे से लटका मिला ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर का शव
Next article कोसी सड़क पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel