कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर रविवार को एक सड़क हादसा घटित हुआ. जहां एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि ई रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई रिक्शा तेज रफ्तार में था और संतुलन बिगड़ते ही अचानक पलट गया. घटना को देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टरों ने जांच के दौरान तीन घायल एसुर रहमान इमाउद्दीन, दोनों शेरामिलीक, फलका निवासी एवं परवेज पिता तौसीफ, और रूबी खातून ,पति हजरत दोनों बड़ी चातर, फलका निवासी की हालत गंभीर बताया जा रहा है. बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई रिक्शा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने एक बार फिर एन एच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है.