[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बारसोई, योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

बारसोई, योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

0
बारसोई, योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

– दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व लाभुकों को राशन कार्ड वितरण बाल विकास योजनाओं पर विशेष जोर बारसोई रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को बारसोई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानापुर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण भी किया गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि इसमें शामिल हुए. उद्घाटन एसडीओ राजू कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विकास पर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. एसडीओ द्वारा दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया. आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. पात्र लाभुकों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए. जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिल सके. लाभुकों ने इस पहल के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही. उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास किया गया. बाल विकास परियोजना विभाग का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया. आंगनबाड़ी सेवाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं, कुपोषण मुक्ति अभियान, टीकाकरण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई. महिलाओं को संतुलित आहार, पहले 1000 दिन के महत्व, पोषण ट्रैकिंग एवं बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक देखभाल के बारे में जागरूक किया. आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं जैसे पूरक पोषण आहार, प्री-स्कूल शिक्षा एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी भी विस्तार से दी गई. स्टॉल पर मौजूद कर्मियों द्वारा महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया. स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया. देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक से बच्चों ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. एसडीपीओ अजय कुमार, अनुमंडल सहायक निर्वाची पदाधिकारी विवेक कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, बीईओ मुमताज अहमद, सीडीपीओ बबीता कुमारी आदि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel