[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मिरचाईबाड़ी से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ किशोर

मिरचाईबाड़ी से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ किशोर

0
मिरचाईबाड़ी से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ किशोर

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी से 13 वर्षीय एक किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. मंगलवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला किशोर देर रात तक वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस प्रशासन से उसे जल्द खोजने की अब गुहार लगाई है. मिरचाईबाड़ी निवासी साबिर का 13 वर्षीय पुत्र बकरीद पर्व के अवसर पर 25 मई को मदरसा से अपने घर आया था. परिजनों ने बताया कि उसे आगामी पांच जून को पुनः मदरसा लौटना था. मंगलवार की शाम वह घर से बाजार घूमने जाने की बात कहकर निकला. लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा. जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, मित्रों तथा आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई. लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने सहायक थाना पहुंचकर आवेदन दिया और बच्चे की तलाश कराने की मांग की. बेटे के अचानक लापता हो जाने से परिवार में मातम जैसा माहौल है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. और वे किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel