[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार तेज आंधी बारिश से बिजली आपूर्ति 18 घंटे रहा ठप

तेज आंधी बारिश से बिजली आपूर्ति 18 घंटे रहा ठप

0
तेज आंधी बारिश से बिजली आपूर्ति 18 घंटे रहा ठप

कुरसेला क्षेत्र में सोमवार की रात तेज आंधी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. तेज आंधी से मक्का, गेहूं, केला, तरबूज, परवल फसल को क्षति पहुंची है. मक्का के कटे फसल में बारिश का पानी जाने से क्षति पहुंचा है. किसान फसल क्षति को लेकर आहत है. तेज आंधी में आम, लीची के फलों के गिरने से बगान मालिकों को नुकसान पहुंचा है. बारिश का पानी से सड़कों पर जल जमाव होने से शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की परेशानी बढ़ गयी है. आंधी बारिश के समय से सोमवार शाम से तकरीबन अठारह घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. विद्युत व्यस्था बहाल होने में शाम तक का समय लग सकता है. बारिश तेज आंधी से कई जगहों पर विद्युत पोल व तार टूट गया है. कुरसेला पुल से गुजरा विद्युत का पोल तार टूट गया है. मरम्मत करने में समय लग सकता है. पके मक्का फसल में बारिश से कटनी रुक गयी है. किसानों के कटे मक्का फसल को तैयारी करने में बारिश ने व्यवधान उत्पन्न कर दिया है. उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को कष्टदायी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. बगान मालिकों ने बताया कि इस वर्ष प्राकृतिक रूप से आंधी बारिश का अधिक प्रकोप हो रहा है. आम, लीची के फलों की अधिक क्षति हो रही है. जानकारी में बताया गया है तेज आंधी के असर से इस वर्ष फसलों के पैदावार में कमी आने की सम्भावना है. नया चौक कुरसेला के समीप एसएच 77 पर जलजमाव होने से आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो गयी थी. नगर पंचायत की ओर से टेंकलॉरी से पानी का हटा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel