[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

0
घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बिजली कटौती के विरोध में मनसाही बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ग्रामीण

मनसाही, कटिहार से ललित कुमार की रिपोर्ट:

Power Cut Protest Manasahi: लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान मनसाही प्रखंड के ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा. विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण महाधरना और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए विभाग को ज्ञापन सौंपा और 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.

Whatsapp Image 2026 06 22 At 1.39.40 Pm
घंटों की बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 3

प्रदर्शन के तहत दोपहर में मनसाही प्रखंड मुख्यालय परिसर में विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण एकत्रित हुए. इसके बाद सभी लोग नारेबाजी करते हुए करीब 600 मीटर दूर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर (जेई) अनुपस्थित पाए गए, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया.

बारिश और हवा में घंटों गुल रहती है बिजली

धरना को संबोधित करते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद और मिथिलेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हल्की बारिश या सामान्य हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है. कई बार तेज बारिश के बाद 24 से 72 घंटे तक बिजली बहाल नहीं हो पाती. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और आम लोगों की दैनिक जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

विभाग के खिलाफ उठी सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बजाय उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत कराई जाए और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की जाए.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मिथिलेश सिंह, रतन यादव, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद जाकिर, भोपाल पासवान, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, महेंद्र उरांव समेत विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel