[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की क्रेविंग्स के लिए परफेक्ट हैं ये 3 तरह की चटपटी चाट, मिनटों में होगी तैयार

शाम की क्रेविंग्स के लिए परफेक्ट हैं ये 3 तरह की चटपटी चाट, मिनटों में होगी तैयार

0
शाम की क्रेविंग्स के लिए परफेक्ट हैं ये 3 तरह की चटपटी चाट, मिनटों में होगी तैयार
सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

Evening Snacks Recipe: शाम के 4 से 6 बजे का समय ऐसा होता है जब दोपहर का लंच पच चुका होता है और रात के डिनर में काफी वक्त होता है. इस वक्त पेट में हल्की भूख लग जाती है और मन कुछ ऐसा खाने का करता है जो झटपट बन जाए, चटपटा हो और जिसमें स्ट्रीट फूड (Evening Snacks) वाला स्वाद हो. 

चाय के साथ बिस्किट या नमकीन खाकर बोर हो चुके हैं, तो शाम की इस छोटी वाली भूख के लिए ‘चाट’ से बेहतर भला क्या हो सकता है. यहां हम आपको 3 ऐसी चटपटी, आसान और झटपट बनने वाली चाट की रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. 

1. कॉर्न फ्लेक्स भेल चाट (Evening Snacks Recipe)

अगर आप बहुत कम मेहनत में कुछ क्रंची और चटपटा खाना चाहते हैं, तो यह भेल आपके लिए परफेक्ट है. इसके लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

सामग्री: 2 कप कॉर्न फ्लेक्स, 1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला, नींबू का रस और थोड़ी सी नायलॉन सेव (भुजिया). 

बनाने का तरीका: एक बड़े बर्तन में कॉर्न फ्लेक्स को छोड़कर बाकी सारी कटी हुई सब्जियां, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब आप इसे खाने वाले हों, ठीक उसी वक्त इसमें कॉर्न फ्लेक्स डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें (पहले डालने से कॉर्न फ्लेक्स सॉगी यानी सील सकते हैं). ऊपर से हरी धनिया और भुजिया डालकर सर्व करें. आपकी क्रंची कॉर्न फ्लेक्स भेल तैयार है. 

Chickpea 1
PC: AI Generated

2. चटपटी काबुली चना चाट

अगर आप शाम के नाश्ते में स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन भी चाहते हैं, तो यह चना चाट (Evening Snacks) सबसे बेस्ट ऑप्शन है. यह पेट को देर तक भरा रखती है और बहुत हेल्दी भी है. 

सामग्री: 1 कप उबले हुए काबुली चने, 1 छोटा उबला आलू (क्यूब्स में कटा हुआ), प्याज, टमाटर, खीरा (बारीक कटा हुआ), हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला. 

बनाने का तरीका: एक मिक्सिंग बाउल में उबले चने और कटे हुए आलू लें. इसमें अपनी पसंद की सभी कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, खीरा) मिला लें. अब इसमें स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. ऊपर से एक चम्मच हरी तीखी चटनी और एक चम्मच खट्टी-मीठी इमली की चटनी डालकर अच्छी तरह टॉस करें. नींबू निचोड़कर शाम की गरमा-गरम चाय के साथ इसका आनंद लें. 

Chickpea
PC: Freepik

3. पापड़ी चाट – स्ट्रीट स्टाइल

बाजार जैसी चाट का मजा घर पर लेना हो, तो रेडीमेड या घर में रखी पापड़ी (Evening Snacks Recipe) से आप मिंटों में यह शानदार डिश तैयार कर सकते हैं. यह दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है, खाने में उतनी ही लाजवाब होती है. 

सामग्री: 8-10 पापड़ी, आधा कप फेंका हुआ गाढ़ा दही (जिसमें थोड़ी चीनी मिली हो), उबले आलू और उबले मूंग या चने, हरी चटनी, इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और अनार के दाने.

बनाने का तरीका: एक सर्विंग प्लेट में सबसे पहले पापड़ी को फैलाकर रख लें. हर पापड़ी के ऊपर थोड़ा-सा उबला आलू और मूंग रखें. अब इसके ऊपर अच्छी मात्रा में ठंडी-ठंडी मीठी दही डालें. इसके बाद ऊपर से तीखी हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली की चटनी डालें. आखिरी में थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा छिड़कें. इसे और सुंदर और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से बारीक सेव और अनार के दाने डालकर तुरंत परोसें. 

Image 1081
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी दिनभर करता है मैगी खाने की जिद? इस बार उसे बनाकर खिलाएं ये 5 मजेदार स्नैक्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel