[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सप्ताह में दो दिन पंचायत से जिला स्तर तक लोगों की समस्याओं पर होगी सुनवाई: डीएम

सप्ताह में दो दिन पंचायत से जिला स्तर तक लोगों की समस्याओं पर होगी सुनवाई: डीएम

0
सप्ताह में दो दिन पंचायत से जिला स्तर तक लोगों की समस्याओं पर होगी सुनवाई: डीएम

– सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार व शनिवार को अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे अधिकारी कटिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के संबंध में बिहार सरकार के सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय ””सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उसके जीवन को और आसान बनाना है. कई बार ऐसा देखा गया है कि आम लोग जब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते है तो अधिकारी उपस्थित नहीं रहते है. जिसके कारण उन्हें असुविधा होती है. मुख्य सचिव के दिशानिर्देश आलोक में कटिहार जिलान्तर्गत आम लोगों के समस्याओं के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. इसको लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निदेश निर्गत किया गया है. पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों का निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्यस्थल व कार्यालय कक्ष में मिलेंगे. कहा कि निर्धारित दोनों दिवसों पर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे. यदि संबंधित पदाधिकारी सोमवार एवं शुक्रवार को किसी अपरिहार्य कारणवश कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है तो उनके स्थान पर उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी लोगों से मिलने के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वैसे पदाधिकारी जो एक से अधिक विभाग, कार्यालय के प्रभार में है. वे सोमवार व शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे. संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, डीपीआरओ अभिषेक रंजन मौजूद थे. शिकायत पंजी का होगा संधारण डीएम ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाने एवं उनसे मिलने के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है. आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण किया जायेगा एवं शिकायतों के सतत अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. सभी कार्यालय प्रधान को प्राप्त होने वाले शिकायतों से संबंधित एक पंजी का संधारण सुनिश्चित कराने एवं सभी शिकायतों की पंजी में अंकित करते हुए निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित के लिए निर्देशित किया गया है. सभी नियंत्री पदाधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यरत पदाधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने का आदेश दिया गया है साथ ही सभी नियंत्री पदाधिकारी अधीनस्थ पदाधिकारी के कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. प्रभारी पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग कटिहार को प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आमजनों के माध्यम से प्राप्त होनेवाली शिकायतों को पंजी में अकित कराते हुए प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन कराने के लिए निर्देशित किया गया है तथा जटिल समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दो दिनों के अन्दर प्रतिवेदन प्राप्त कर नियमानुसार निष्पादन कराने तथा कटिहार जिला के सभी विभागों से संबधित पदाधिकारी से प्राप्त परिवाद के त्वरित निष्पादन में प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को आवश्यक सहयोग प्रदान के लिए निर्देशित किया है. डीएम ने कहा कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कटिहार, बारसोई व मनिहारी को जनता दरबार में उपस्थित होकर आमजनों से प्राप्त परिवादों पर स्वयं सज्ञान लेकर अविलंब निष्पादन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel