[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance भारत में Database Engineer की बढ़ी डिमांड, लाखों में होती है सैलरी

भारत में Database Engineer की बढ़ी डिमांड, लाखों में होती है सैलरी

0
भारत में Database Engineer की बढ़ी डिमांड, लाखों में होती है सैलरी
Database Engineer के तौर पर काम करते युवाओं का GIF (AI Generated)

Database Engineer Job in India: आज के डिजिटल युग में डेटा हर कंपनी की सबसे कीमती संपत्ति बन चुका है. हर संगठन चाहता है कि उसका डेटा सुरक्षित, सही और तेजी से मैनेज हो. इसी वजह से Database Engineer की डिमांड लगातार बढ़ रही है. LinkedIn, Naukri और Indeed जैसी जॉब सर्चिंग वेबसाइट्स पर डेटाबेस इंजीनियर की हायरिंग के पोस्ट आते रहते हैं. बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और IT स्टार्टअप्स सभी जगह डेटा को मैनेज करने के लिए Database Engineer की जरूरत होती है.

हाल ही में Amazon जैसी टॉप कंपनी की तरफ से Database Engineer की हायरिंग के पोस्ट शेयर किए गए हैं. पोस्ट के अनुसार हैदराबाद ऑफिस में हायरिंग की जाएगी. इसके अलावा Indeed और Naukri जैसी वेबसाइट्स पर भी डेटाबेस इंजीनियरिंग की हायरिंग के कई पोस्ट शेयर किए गए हैं.

Database Engineer क्या करता है?

Database Engineer कंपनी के डेटा को डिजाइन, स्टोर और ऑप्टिमाइज करता है. वह डेटाबेस बनाता है, उसमें डेटा की सुरक्षा करता है और सुनिश्चित करता है कि डेटा जल्दी और सही तरीके से एक्सेस हो. इसके अलावा वह डेटाबेस में बैकअप, रिकवरी और परफॉर्मेंस ट्यूनिंग भी करता है. इस प्रोफेशनल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि डेटा के बिना कोई भी बिजनेस चल नहीं सकता.

भारत में शुरुआती सैलरी

Database Engineer बनने के बाद भारत में शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक होती है. फ्रेशर के लिए शुरुआती पैकेज लगभग 4 से 6 लाख रुपये सालाना होता है. कुछ टॉप कंपनियों में पहले महीने की सैलरी लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये तक होती है अनुभव और स्किल्स बढ़ने के साथ यह सैलरी 12 से 20 लाख रुपये सालाना या उससे ज्यादा भी हो सकती है. जॉब सर्च करने वाले वेबसाइट्स पर डेटाबेस इंजीनियर के लिए काफी मौके होते हैं.

जरूरी स्किल्स और योग्यता

Database Engineer बनने के लिए सही एजुकेशन और स्किल्स बहुत जरूरी हैं. आमतौर पर BTech, BE, BCA या BSc कंप्यूटर साइंस वाले छात्र इस फील्ड में आते हैं. इसके अलावा SQL, MySQL, Oracle, PostgreSQL और Cloud Databases का ज्ञान जरूरी है. Database Design, Query Optimization, Backup और Recovery की समझ भी बहुत महत्वपूर्ण है.

अगर आप इन स्किल्स के साथ सर्टिफिकेशन जैसे Oracle Certified Professional, Microsoft SQL Certification या AWS Database Specialty करते हैं तो आपके करियर में और तेजी आती है. Database Engineer का करियर काफी तेजी से ग्रो कर सकता है. शुरुआती पोस्ट से शुरू करके आप Senior Database Engineer, Database Architect और Data Engineer तक पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ड्रोन मास्टर बनना है? करें ये प्रोग्रामिंग कोर्स, लाखों में होगी कमाई

Previous article सप्ताह में दो दिन पंचायत से जिला स्तर तक लोगों की समस्याओं पर होगी सुनवाई: डीएम
Next article महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel