[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जुलूस निकालने के लिए सभी कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

जुलूस निकालने के लिए सभी कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

0
जुलूस निकालने के लिए सभी कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

बलिया बेलौन. सालमारी थाना प्रांगण में मुहर्रम को लेकर मंगलवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. शांति समिति की बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि, कर्बला कमेटी के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे. क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत से मनाया जाता है. बैठक में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया की मुहर्रम का अखाड़ा, निशान, ताजिया निकालने के लिए हर हाल में सभी कमेटी को लाइसेंस लेना जरूरी है. लाइसेंस में दिये गये रूट चार्ट के अनुसार ही मुहर्रम का अखाड़ा निकालने की इजाजत होगी. हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा. किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक- चौराहों पर व कर्बला मैदान में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेगी. आपस में मिल कर सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गयी. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहते हुए कहा की इस की सूचना पुलिस व प्रशासन को देना जरूरी है. बैठक में गणमान्य लोग बुद्धिजीवियों ने अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की किसी को कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे दूसरे को ठेस पहुंचे. छह जुलाई को मुहर्रम का कर्बला आयोजित होगी. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंह, सुहावन सिंह, बृजमोहन यादव, हरे राम साहू सहित मुखिया प्रतिनिधि गोलाम सरवर, सरपंच जहांगीर, नकीब आलम, मनजर आलम, मुजफ्फर राही, अफसर शकील, जावेद आलम, मुजफ्फर राही, अबु लैश, एहरार आलम, राकेश मंडल, मनोज कुमार सिंह, सादिक आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel