[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar News : विद्यालय परेड होते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न, अभिभावकों ने बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार

Katihar News : विद्यालय परेड होते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न, अभिभावकों ने बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार

0
Katihar News : विद्यालय परेड होते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न, अभिभावकों ने बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार

आजमनगर (कटिहार) से नदीम अख्तर की रिपोर्ट Katihar News : आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा अपने काले कारनामों को लेकर पिछले दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही है. बीते मंगलवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से टीसी के नाम पर लजीज व्यंजन के पार्टी मामले में आपत्तिजनक मांस का खाने के आरोपों से घिरे हुए थे. विद्यालय में जांच में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार एवं आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे थे. जांच को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया था. वहीं दूसरी ओर बुधवार के दिन सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय संचालन हेतु अपने निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे थे, जहां सभी छात्र-छात्राओं द्वारा परेड किया गया. जानकारी के मुताबिक परेड होते ही अभिभावक विद्यालय पहुंचे और सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय से लेकर चले जाने की बात कही जा रही है. अभिभावकों द्वारा लगातार उक्त विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को उक्त विद्यालय से हटने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच कुछ ग्रामीण व अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को यहां से हटाया नहीं जाएगा, तब तक हम अपने बच्चों को उक्त विद्यालय में पढ़ने नहीं भेजेंगे. साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती गयी है. साथ ही अभिभावकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए. साथ ही उन्होंने संबंधित शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है, ताकि विद्यालय में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके. वहीं दूसरी ओर उक्त विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने जानकारी देते हुए कहा कि परेड के बाद छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक द्वारा जबरन ले गए हैं. और अभिभावक को नहीं जाते-जाते यह कहा कि जब तक विभाग अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक हम बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel