[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT रुड़की में CS ब्रांच में पाना है एडमिशन? जानिए कटऑफ और प्रक्रिया

IIT रुड़की में CS ब्रांच में पाना है एडमिशन? जानिए कटऑफ और प्रक्रिया

0
IIT रुड़की में CS ब्रांच में पाना है एडमिशन? जानिए कटऑफ और प्रक्रिया
IIT रुड़की

IIT Roorkee Admission 2026: देश के फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Roorkee) में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच में एडमिशन पाना हर जेईई अभ्यर्थी का सपना होता है. लेकिन यहां सीट हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि कटऑफ बेहद हाई जाती है. साथ ही एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन (JEE Main) और जेईई एडवांस (JEE Advance) दोनों परीक्षा पास करना जरूरी है. 

कितनी रैंक पर मिलेगा CSE में एडमिशन?

IIT Roorkee में CSE ब्रांच के लिए JEE Advanced की कटऑफ हर साल टॉप रैंकों में रहती है.

पिछले वर्षों (2024-2025) के ट्रेंड के अनुसार

कैटेगरीक्लोजिंग रैंक (AIR)
General277 -592
OBC-NCL236 – 421
SC/ST/PwDलगभग 100 – 200

मतलब साफ है कि अगर आप सेफ जोन में रहना चाहते हैं, तो AIR 500-600 से कम रैंक जरूरी मानी जाती है.

एडमिशन का पूरा प्रोसेस

IIT में दाखिले के लिए छात्रों को दो स्टेप्स पार करने होते हैं. पहले JEE Main क्वालिफाई करना और इसके बाद टॉप उम्मीदवार JEE Advanced में बैठते हैं. JEE Advanced की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही IITs में सीट अलॉट होती है. 12वीं PCM विषय के साथ कम से कम 75% अंक (या टॉप 20 पर्सेंटाइल) होना चाहिए. 

कब होगी JEE Advanced 2026 परीक्षा?

JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जा सकता है, और इस बार परीक्षा का संचालन IIT Roorkee ही कर रहा है. परीक्षा के कुछ दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

क्यों खास है IIT Roorkee?

IIT Roorkee अपनी मजबूत अकैडमिक सिस्टम, रिसर्च कल्चर और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. CSE ब्रांच यहां की सबसे डिमांडिंग ब्रांच है, जहां एडमिशन के लिए टॉप रैंक जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें- भारत के ये टॉप 5 NIT कॉलेज, जहां पढ़ाई के साथ मिलता है बेहतर प्लेसमेंट

Previous article Katihar News : विद्यालय परेड होते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न, अभिभावकों ने बच्चों को पढ़ाने से किया इंकार
Next article Bhagalpur News : कहलगांव में 12 हजार पेंशन लाभार्थियों की पेंशन अटकी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel