[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अभिभावक-शिक्षक संवाद: 2000 विद्यालयों में आज परीक्षा की तैयारी

अभिभावक-शिक्षक संवाद: 2000 विद्यालयों में आज परीक्षा की तैयारी

0
अभिभावक-शिक्षक संवाद: 2000 विद्यालयों में आज परीक्षा की तैयारी

-हमारी साझा जिम्मेदारी पर होगी चर्चा, तैयारी पूरी शिक्षा विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार जिले के 2000 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. इसको लेकर व्यापक दिशा निर्देश जारी की गयी है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा विक्रम विरकर ने इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश जारी किया है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से जारी दिशानिर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी सरकारी विद्यालयों में निर्धारित विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के अकादमिक प्रगति से अवगत कराना एवं घरों में किस प्रकार से बच्चों को बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है. उससे अवगत कराना है. राज्य स्तर से प्रत्येक माह किये जानेवाले संगोष्ठी के लिए वार्षिक कैलेन्डर उपलब्ध कराया गया है. फरवरी माह में 28 फरवरी 2026 को संगोष्ठी की तिथि निर्धारित है. जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि 2025-26 सत्र के लिए बच्चों के वार्षिक परीक्षा के पूर्व आयोजित होने वाली यह अंतिम संगोष्ठी होगी. इसलिए यह प्रासंगिक है कि इस माह में आयोजित होने वाले अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में ””परीक्षा की तैयारी- हमारी साझा जिम्मेदारी”” विषय पर अभिभावकों से चर्चा की जाय चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षा के कारण छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार के अतिरिक्त तनाव में नहीं रहें. इसलिए परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी के चर्चा के निर्धारित बिन्दु को सभी वर्ग शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के साथ निर्दिष्ट बिन्दुओं के अनुसार अवश्य चर्चा करें. शिक्षक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन पूर्व में उपलब्ध करायी गयी निदेशों के अनुसार अवश्य करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel