[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

0
जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

कोईलवर.

सारण से लेकर भोजपुर के सुदूर दक्षिणी छोर पर रोहतास सीमा तक लगभग 100 किमी तक सोन के तटीय इलाकों में बालू वाले ट्रकों से हो रहे त्राहिमाम जाम को देखते हुए भोजपुर व सारण के आलाधिकारियों ने बबुरा थाने में रणनीतिक बैठक की. इस दौरान जाम की समस्या से निदान को लेकर अफसरों ने घंटों माथापच्ची की.

कोईलवर–डोरीगंज फोरलेन, सकड्डी-सहार रोड तथा बक्सर–पटना फोरलेन पर बालू लदे और खाली गाड़ियों के भारी दबाव से उत्पन्न जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बबुरा थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में यातायात नियंत्रण को लेकर ठोस रणनीति तैयार की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम छपरा सदर, ट्रैफिक डीएसपी सारण संतोष कुमार पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राम पुकार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी सारण व भोजपुर, डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. घंटों हुई माथापच्ची में अधिकारियों ने माना कि बालू वाली गाड़ियों का सड़क पर बेतरतीब परिचालन, ओवरटेकिंग कर आगे निकलने की होड़ और अवैध पार्किंग जाम का मुख्य कारण है. इसे लेकर बालू वाली गाड़ियों के लिए रूट डायवर्ट प्लान तैयार करने, संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल चिह्नित करने तथा नये चेक पोस्ट स्थापित करने पर सहमति बनी. इसके साथ ही वर्तमान में संचालित चेक पोस्ट को अतिरिक्त मानवबल और संसाधन मुहैया कराने पर भी बल दिया गया, ताकि वाहनों को नियंत्रित अंतराल पर छोड़ा जा सके और सड़कों पर एक साथ दबाव न बने. विपरीत दिशा से गाड़ियों के परिचालन और डिवाइडर क्रॉस करने वाले ट्रकों और ट्रैक्टरों का सख्ती से फाइन काटने की बात कही गयी. जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस गश्ती भी बढ़ायी जायेगी. वहीं भोजपुर जिले में संचालित बालू घाटों पर भी नियंत्रित कर एक समय अंतराल पर चालान निर्गत करने की बात भी रखी गयी, ताकि सड़क पर लगातार दबाव न बने. इधर भोजपुर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि जाम की समस्या को दूर करना प्राथमिकता है. दोनों जिलों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रणनीति बनाकर चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जायेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel