[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा शहर

मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा शहर

0
मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा शहर
डिग्री कॉलेज मिलने पर प्रधानाचार्य बीना रानी के साथ बैठक करते शिक्षक

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट: बिहार सरकार के ‘हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज’ के संकल्प को पूरा करते हुए मनसाही प्रखंड को उच्च शिक्षा का नया केंद्र मिल गया है. मरंगी पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिग्री कॉलेज की शुरुआत होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

स्कूल की ऊपरी मंजिल पर शुरू होगी पढ़ाई

कॉलेज की प्रधानाचार्य बीना रानी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार फिलहाल डिग्री कॉलेज का संचालन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी की ऊपरी मंजिल पर किया जाएगा. भविष्य में कॉलेज का नया भवन तैयार होते ही इसे वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा. प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की और आगे की पढ़ाई की रणनीति बनाई.

इन विषयों में मिलेगा एडमिशन

प्रधानाचार्य के अनुसार, जल्द ही बीए (B.A.) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र इन प्रमुख विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे:

  • हिंदी
  • इतिहास
  • सोशल साइंस (समाजशास्त्र)
  • इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र)
  • पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार ने कहा कि यह पूरे मनसाही के लिए गौरव का पल है. अब तक इंटर के बाद छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन के लिए कटिहार के डीएस कॉलेज या केबी कॉलेज जाना पड़ता था, जहां काफी भीड़ होती थी. अब छात्र अपने ही इलाके में रहकर स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि स्कूल के नाम जमीन उपलब्ध होने के कारण ही यह कॉलेज यहां संभव हो पाया है.

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

डिग्री कॉलेज की सौगात मिलने पर प्रखंड के प्रमुख नेताओं और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है. खुशी जाहिर करने वालों में जदयू नेता संतोष यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर यादव, प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे. सभी का मानना है कि यह कॉलेज मनसाही के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

Previous article KHAGRIA : अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर अगुवानी घाट पर पदाधिकारी ने संभाला मोर्चा
Next article JNU से MBA करने का मौका, जानें कैसे लें एडमिशन
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel