[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JNU से MBA करने का मौका, जानें कैसे लें एडमिशन

JNU से MBA करने का मौका, जानें कैसे लें एडमिशन

0
JNU से MBA करने का मौका, जानें कैसे लें एडमिशन
JNU कैंपस बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JNU MBA Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मई 2026 तय की गई है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें. JNU में MBA एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी. अब एडमिशन प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है.

JNU MBA की क्लास जुलाई में शुरू होगी

यूनिवर्सिटी अधिकारियों के मुताबिक पूरी चयन प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी. इसमें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे. इसके बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह से नए सेशन की क्लास शुरू होने की संभावना है.

JNU MBA Admission 2026: कैसे होगा एडमिशन?

MBA में एडमिशन के लिए छात्रों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे ज्यादा महत्व CAT स्कोर को दिया गया है. यूनिवर्सिटी की चयन प्रक्रिया के अनुसार CAT Score का वेटेज 70 प्रतिशत रखा गया है. इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन को 10 प्रतिशत और पर्सनल इंटरव्यू को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा.

JNU MBA कोर्स डिटेल्स

Jnu Mba
Jnu से mba करने का मौका, जानें कैसे लें एडमिशन 3

कैसे करे आवेदन?

  • सबसे पहले JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in खोलें.
  • MBA Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं SC, ST और दिव्यांग वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. बता दें कि JNU के ABVSME स्कूल ने अपना पहला MBA बैच साल 2019 में शुरू किया था.

यह भी पढ़ें: बिहार में 11वीं में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, OFSS वेबसाइट पर करें चेक

Previous article मनसाही को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात, अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा शहर
Next article सीवान में अब अपराधियों की खैर नहीं एसपी ने बनाई चार स्पेशल टीम, लूटपाट पर लगेगा लगाम
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel