[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गोबराही दियारा में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल

गोबराही दियारा में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल

0
गोबराही दियारा में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल
रोते-बिलखते परिजन.

कुरसेला (कटिहार) से अजीत ठाकुर की रिपोर्ट

Katihar News : गंगा पार गोबराही दियारा पंचायत के घाट टोला वार्ड-8 में रविवार देर शाम एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रमानंद महतो (65) के रूप में हुई है. हमले में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार रविवार शाम रमानंद महतो अपने घर के पास थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी को भी आरोपितों ने बेरहमी से पीट दिया. घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

नाव से घटनास्थल तक पहुंची पुलिस

हत्या की सूचना मिलते ही घाट टोला समेत आसपास के दियारा क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि ग्रामीणों के बीच आपसी रंजिश अथवा जमीन विवाद को लेकर घटना होने की चर्चा है। पुलिस भी सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद कुरसेला थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घाट टोला गंगा नदी के उस पार दियारा क्षेत्र में स्थित है. पुलिस टीम दल-बल के साथ नाव से नदी पार कर घटनास्थल के लिए रवाना हुई. दियारा क्षेत्र होने के कारण मौके तक पहुंचने में कुछ समय लगा.

हत्या के कारणों की हो रही है जांच : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे तथा परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.

वारदात के बाद घाट टोला में भय और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ALSO READ : शाहनवाज हुसैन: भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच का इंतजार करें, बिहार में कानून का राज है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel