[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कदवा में भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज से लोग परेशान

कदवा में भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज से लोग परेशान

0
कदवा में भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज से लोग परेशान

कटिहार के कदवा से रिपोर्ट,

प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का भीषण गर्मी में बिजली के लो वोल्टेज की समस्या के कारण जीना मुहाल हो गया है. क्षेत्र में कई दिनों से उमस वाली गर्मी पड़ रही है. गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के कुम्हड़ी, चांदपुर, सोनैली, परभेली, भर्री, दुर्गागंज, सागरथ, गोपीनगर आदि जगहों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. जिसके कारण विद्युत से चलने वाले उपकरण पंखा, सिर्फ डोलता है. पंखे से कोई हवा नहीं आती है. कूलर,एसी शोभा की वस्तु बानी हुई है. सुबह 8 बजते ही वोल्टेज लो हो जाती है. दिन भर रात में भी लो वोल्टेज की समस्या बानी रहती है.

बिजली रहने के वाबजूद नहीं चल पाता है मोटर

बिजली रहने के वाबजूद मोटर नहीं चल पाता है. कई घरों में बड़े बड़े स्टेबलाइजर लगाकर विद्युत उपकरण चलाया जाता है लेकिन महंगे दामों पर उपलब्ध स्टेबलाइजर सभी लोगों के बस की बात नहीं है. जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है. लो वोल्टेज के कारण रात को विद्युत उपकार सही से नहीं चल पाता है. जिसके कारण लोगों को चैन से नींद भी नही आती है. बहरहाल जो भी हो बार बार विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है. फिलहाल लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel