[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पैसों के लालच में विकलांग युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

पैसों के लालच में विकलांग युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

0
पैसों के लालच में विकलांग युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

कोढ़ा. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 कोढ़ा रंजन कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुराबगंज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज में हुए विकलांग युवक मुन्ना कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पांच मार्च को मक्का के खेत से बरामद किया था शव

पुलिस जांच में सामने आया कि महज पैसों के लालच में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक मुन्ना कुमार (30 वर्ष), पिता इंदल यादव, वार्ड संख्या-01 जुराबगंज निवासी थे और दोनों पैरों से विकलांग थे. वे 28 फरवरी की अहले सुबह करीब चार बजे अचानक लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पांच मार्च को उनका शव गेड़ाबाड़ी बस्ती वार्ड संख्या-04 स्थित मक्का के खेत से बरामद किया गया था. घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर कोढ़ा थाना में यूडी कांड संख्या-04/26 दर्ज कर जांच शुरू की गयी. तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर पुलिस मामले की तह तक पहुंची. जांच में पता चला कि घटना से पहले मृतक की आखिरी बातचीत शमशेर से हुई थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथियों विक्रम कुमार रविदास और सोनू सहनी के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपियों ने अपने स्वीकरोप्त बयान में बताया कि वे लोग मुन्ना कुमार को बहला-फुसलाकर गेड़ाबाड़ी बड़की नहर के पास ले गए और वहां हत्या कर शव को मक्का के खेत में छिपा दिया. इसके बाद मृतक के पास से मिले करीब 15 हजार रुपये आपस में बांट लिए. हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन फलका थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी चौक स्थित एक दुकानदार मुसराइल मंसूरी को बेच दिया. पुलिस ने छापेमारी कर मोबाइल बरामद करते हुए दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर, विक्रम कुमार रविदास, सोनू सहनी एवं मुसराइल मंसूरी शामिल हैं. सभी के विरुद्ध कोढ़ा थाना कांड संख्या-93/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बरामदगी में शामिल मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा को जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है. इस पूरे कांड के सफल उद्भेदन में कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, प्रेम महलदार, विवेक विक्रम, नंदन कुमार, गोपाल एवं प्रियरंजन पासवान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel