[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई हरला में 230 लीटर जावा महुआ नष्ट, महिला तस्कर गिरफ्तार

हरला में 230 लीटर जावा महुआ नष्ट, महिला तस्कर गिरफ्तार

0
हरला में 230 लीटर जावा महुआ नष्ट, महिला तस्कर गिरफ्तार

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एलटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 230 लीटर जावा महुआ व अर्धनिर्मित शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान टीम ने 17 प्लास्टिक जार और 2 ड्रम भी जब्त किये हैं. इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त कई भट्ठियों को ध्वस्त कर उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. साथ ही नौ लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी देते हुए एलटीएफ प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चलाया गया. गिरफ्तार महिला की पहचान हरला गांव निवासी सुदामा चौधरी की पत्नी क्रांति देवी के रूप में हुई है. प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हरला सहित अन्य चिन्हित गांवों में भी छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि शराब बनाने, बेचने और सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इधर, पुलिस की लगातार हो रही छापेमारी से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है, वहीं आम लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel