बरारी प्रखंड के शिशिया पंचायत के कालीकापुर में मवि के पीछे मैदान में बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को जिला आदेश पर शुरू कराने र्का लेकर बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, अंचल अधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, बरारी थाना की महिला दारोगा प्रियंका कुमारी दलबल पहुंचे. अधिकारी व संवेदक के पहुंचने एवं कार्य शुरू करने को लेकर स्थानीय ग्रामीण वहां इक्टठा हो गये. काफी देर कार्य कराने को लेकर कवायत चलती रही. अधिकारी ने कार्रवाई के संकेत भी दिये. इस बीच सुजापुर के सरपंच सत्येन्द्र कुमार एवं भाजपा नेता मनोरंजन पाल ने अधिकारी से बात कर कहा कि जिला पदाधिकारी से मिलकर समस्या को रखेंगे. इसके लिए तब तक कार्य को स्थगित रखने की अपील की. अधिकारी ने बताया कि जनहित से जुड़े सरकारी योजना को किसी भी प्रकार से बाधित करने पर कार्रवाई की जायेगी.