[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Pawan Singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, YouTube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार

Pawan Singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, YouTube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार

0
Pawan Singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, YouTube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार

Pawan Singh Bhojpuri Song Aara Ke Babuaan: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह जब भी कोई नया गाना लाते हैं, तो वह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है. उनका नया गाना ‘आरा के बबुआन’ इस बात का नया सबूत है. सिर्फ दो हफ्तों के अंदर इस गाने ने यूट्यूब पर 7 मिलियन (70 लाख) से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. ऐसे में अगर भी पवन सिंह के फैन हैं और आप इस गाने को अबतक नहीं सुन पाए हैं तो आइये बताते हैं गाने की डिटेल्स.

यहां देखें गाने का वीडियो एल्बम-

‘आरा के बबुआन’ गाने की खासियत

भोजपुरी ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब पर गदर मचा रहा है और इसकी बंपर सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह पवन सिंह का अपना सिग्नेचर ‘बबुआन स्वैग’ और दमदार स्टाइल है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. साथ ही, वीडियो में त्रिशाकर मधु के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और सरगम आकाश के थिरकाने वाले संगीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

फैंस के रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं महाराष्ट्र से हूं और मैं मराठी गाने ज्यादा सुनता हूं, लेकिन उसमें उतना मजा नहीं आता जितना पवन सिंह के गाने सुनने में आता है.” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “25 बार सुन चुका हूं, लेकिन मन अभी भी नहीं भरा.”

इसके अलावा कई लोग कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी भेजकर गाने को खूब प्यार दे रहे हैं.

Image 189
Pawan singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, youtube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार 5
Image 190
Pawan singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, youtube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार 6
Image 191
Pawan singh का ‘आरा के बबुआन’ बना इंटरनेट सेंसेशन, youtube पर 2 हफ्तों में 7 मिलियन व्यूज पार 7

नया गाना ‘चदरिये में’ भी हुआ रिलीज

पवन सिंह का एक और नया और धमाकेदार गाना ‘चदरिये में’ भी रिलीज हो गया है. इस गाने में वह अपडेटेड बिहारन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के बाद से ही यह गाना फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि महज 9 दिनों में इस गाने ने यूट्यूब पर 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज-मोहन राठौर का नया धमाका, ‘घर में नचनिया’ में दिखेगी अनुराधा यादव की कातिलाना अदाएं

Previous article शिशिया पंचायत सरकार भवन निर्माणोकार्य कई महीनों से अधर में लटका
Next article Bhagalpur news अनियंत्रित ट्रक के कुचलने से शिक्षिका की मौत, पति घायल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel