[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्राणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम ने नामांकन लिया वापस

प्राणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम ने नामांकन लिया वापस

0
प्राणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम ने नामांकन लिया वापस

कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. प्राणपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अमित कुमार से नाम वापसी करने के बाद कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर वह प्राणपुर से अपना नाम वापस लिए है. उन्होंने कहा कि कटिहार के सातों सीट पर अब महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार की एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में कार्य किया है. उसे लोग नाराज हैं. खासकर नौजवानों में राज्य सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. कहा कि कटिहार के साथ-साथ पूरे बिहार में बदलाव को लेकर लोग मूड बन चुके है. इस चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनाना तय है. कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने प्राणपुर एवं बरारी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया था. महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तौकीर आलम बरारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे हुए है. जबकि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से अब राजद प्रत्याशी इशरत परवीन मैदान में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel