[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एमडीएम गबन मामले में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों पर केस

एमडीएम गबन मामले में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों पर केस

0
एमडीएम गबन मामले में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों पर केस

– डीएम के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद तीन सदस्य टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर सरदार नगर में वार्ड सदस्या सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष प्रियंका कौर के आवेदन के आलोक में एमडीएम बंद कर बच्चों को भोजन से वंचित करने व चावल की कालाबाजारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा था. डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर तीन सदस्य टीम बीडीओ धर्मेन्द्र कुमार धीरज की अध्यक्षता में प्रभारी बीईओ राजकुमार सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पूरी प्रकरण की विधिवत जांच की. जिसमें 23 जनवरी से 3 फरवरी तक मध्यान्ह भोजन बंद रहने सहित मामलों की जांच की. सीसीटीवी फुटेज में ऑटों पर विद्यालय से एमडीएम का चावल चढ़ाते दिख रहे शिक्षक आदि की सत्यता की बारीकी से जांच कर प्रतिवेदन डीएम को सौंपा. उपरांत डीएम के निदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने सक्रयता निभाते हुए उमवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, टोला सेवक हैदर अलि, शिक्षक कुन्दन रविदास, अर्जुन रविदास पर गबन का मामला बरारी थाना में दर्ज किया गया. उक्त आशय की जानकारी बीडीओ धर्मेन्द्र कुमार धीरज ने दी. विभागीय कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय में हड़कम्प मच गया है. आमजनों एवं अविभावकों ने जिला पदाधिकारी का आभार जताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel