[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत, सांसद

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत, सांसद

0
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत, सांसद

– बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी कार्य करवाने की जरूरत – सांसद ने बरारी के विभिन्न क्षेत्र का किया भ्रमण बरारी सांसद तारिक अनवर ने बरारी के दुर्गापुर, सुखासन, बिशनपुर, सिमराहा, भंडारतल, सोती गांव, सीज टोला, सिक्कट पंचायत के अलावा विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्रामीण से मुलाकात किया. ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद तारीक अनवर के समक्ष सड़क, नाला, जल जमाव और बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. जिसको लेकर सांसद तारिक अनवर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान होने का आश्वासन दिया. इसके अलावा सांसद ने बरारी के कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हो रहे कटाव का भी जायजा लिया. जानकारी देते हुए बताया कि बरारी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व प्रशासन दोनों को गंभीर होने की जरूरत है. कटाव ग्रस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम करवाने की आवश्यकता है. ताकि बाढ़ आने से पहले ही जो तैयारी होनी है. वह पूर्ण हो सके उन्होंने कहा कि भले ही सरकार हर वर्ष बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी होने का दावा जरूर करती है. लेकिन जैसे ही बाढ़ आती है. सारी तैयारी का पोल खुल जाता है. इसलिए इस वर्ष सरकार और प्रशासन दोनों को गंभीर रहने की जरूरत है. कटिहार जिला का जो भी क्षेत्र खासकर बरारी जो बाढ़ग्रस्त इलाका है. वहां युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी कार्य करायें. ताकि बाढ़ आने की संभावना पर लोग परेशान ना हो. सांसद तारिक अनवर ने यह भी कहा कि बरारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया है. जिसको लेकर भी कार्य किया जायेगा. ताकि जल्द से जल्द लोगों की परेशानी दूर हो सके. मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा, बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह, सउद मुखिया, अल्तमश दीवान, संयोगिता सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, कौशल यादव, जहांगीर, तनवीर मुखिया, प्रीतम चक्रवर्ती, युवा अध्यक्ष तौसीफ़, मुनेश्वर ठाकुर, शहीद बैठा, इलियास, सुराजिलाल चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel