[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पांच मिनी ट्रकों से 139 मवेशी बरामद, वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

पांच मिनी ट्रकों से 139 मवेशी बरामद, वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
पांच मिनी ट्रकों से 139 मवेशी बरामद, वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

प्राणपुर. रोशना थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के समीप सोमवार की रात करीब एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर रोशना थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे पांच मिनी ट्रकों से 139 मवेशियों को बरामद कर जब्त कर लिया. रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि देर रात्रि एक बजे केशोपुर गांव के मुख्य सड़क के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पांच मिनी ट्रकों में लदे कुल 139 मवेशी और तीन मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. मिनी ट्रक चालक जियाउद्दीन पिता स्व सुलेमान, सिमरिया चौक, थाना कोढ़ा, सदाम पिता शमीम अख्तर, लाइन पार बरेटा, थाना बरारी, मोतीउर रहमान पिता नजरुल हक, लाइन पार, सिकट थाना बरारी जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर मवेशी सहित मिनी ट्रक को थाना लाया गया है. डॉ जयप्रकाश सिंह ने पांच मृत मवेशी का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट समर्पित किया. उक्त तीनों मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. दो मिनी ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिससे आगे की कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel