[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज आज थावे व बरौली, तो कल झझवा और शहर में नहीं रहेगी बिजली, पावर कट का शेड्यूल जारी

आज थावे व बरौली, तो कल झझवा और शहर में नहीं रहेगी बिजली, पावर कट का शेड्यूल जारी

0
आज थावे व बरौली, तो कल झझवा और शहर में नहीं रहेगी बिजली, पावर कट का शेड्यूल जारी

गोपालगंज. मेंटेनेंस कार्य को लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों में बुधवार तथा गुरुवार को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. इसको लेकर बिजली विभाग ने पावर कट का शेड्यूल जारी कर दिया है. गोपालगंज सबडिविजन की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बरौली 33 केवीए पावर सब स्टेशन को सप्लाइ नहीं मिलेगी, जिससे बरौली तथा बैकुंठपुर प्रखंड के गांवों में बिजली नहीं रहेगी. वहीं, दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक थावे 33 केवीए को सप्लाइ नहीं मिलेगी, जिससे थावे प्रखंड के विभिन्न गांवों की आपूर्ति बाधित रहेगी. इसी तरह गुरुवार को सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अरार 33 केवीए पावर सब स्टेशन को सप्लाइ नहीं मिलेगी, जिससे जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में बिजली नहीं रहेगी. वहीं, दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक झझवा 33 केवीए को सप्लाइ नहीं मिलेगी, जिससे झझवा तथा बखरौर के आसपास के गांवों की आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अंजुम ने बताया कि अरार स्थित ग्रिड में पैनल का मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. मेंटेनेंस का कार्य पूरा होते ही बिजली की सप्लाइ सुचारु हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel