[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में इलाज कराने जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में मौत; पति घायल

कैमूर में इलाज कराने जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में मौत; पति घायल

0
कैमूर में इलाज कराने जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में मौत; पति घायल
पोस्टमार्टम के दौरान इंतजार करते मृतका के परिजन

Kaimur Road Accident : कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहुरबारी गांव के पास रविवार को पति के साथ मोटरसाइकिल से पेटदर्द का इलाज कराने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया. इस भीषण हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के खजरा गांव निवासी अमित कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में की गयी है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

पीछे से आ रही पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर

सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि सुशीला के पेट में अक्सर दर्द रहता था. रविवार की सुबह वह अपने पति अमित कुमार के साथ रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरियां गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ पेटदर्द का इलाज कराने जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक कुदरा थाना क्षेत्र के लहुरबारी गांव के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया. लेकिन महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गयी. इसके बाद घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी.

Kaimur News : शव का हुआ पोस्टमार्टम, मुआवजे की मांग

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के परिजनों ने रोते हुए बताया कि सुशीला के दो छोटे पुत्र हैं, जिनमें पांच वर्षीय आदित्य कुमार और दो वर्षीय पद्दू कुमार शामिल हैं. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के पीड़ित परिजनों ने जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजा राशि प्रदान करने की गुहार लगायी है.

Also Read : UP से बिहार जा रहे ट्रेलर-ट्रक में भीषण टक्कर, उड़े परखचे; केबिन काटकर निकाला गया चालक, हुई मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel