[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कुरई गांव में घर में घुसकर गहने, नकदी और मोबाइल ले उड़े चोर

कुरई गांव में घर में घुसकर गहने, नकदी और मोबाइल ले उड़े चोर

0
कुरई गांव में घर में घुसकर गहने, नकदी और मोबाइल ले उड़े चोर
सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत हनुमान मंदिर में आरती के दौरान चोरों ने घर को बनाया निशाना चैनपुर. थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बाइक व इ-रिक्शा चोरी के बाद अब चोरों द्वारा घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के कुरई गांव से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने कन्हैया चौबे के घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने, नकदी व मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित कन्हैया चौबे ने चैनपुर थाने में दिये गये लिखित आवेदन में बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की शाम घर के पास स्थित हनुमान मंदिर में आरती करने गये थे. आरती समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. काफी प्रयास के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह बगल के मकान के रास्ते छत पर चढ़े और किसी तरह घर में प्रवेश किये. घर के अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गये, क्योंकि कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था. आवेदन के अनुसार चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उनकी बहू के सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली व चांदी का पायल चोरी कर लिया. इसके अलावा बगल में रखे बक्से का भी ताला तोड़ दिया गया, जिसमें उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवरात व 11,200 रुपये नकद रखे थे, जो गायब पाये गये. इतना ही नहीं, खूंटी पर टंगे उनके कुर्ते की जेब में रखे 10,320 रुपये नकद व एक मोबाइल फोन भी चोर ले गये. घटना की जानकारी होते ही कन्हैया चौबे ने चैनपुर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel