[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सरैया के वार्ड चार में बदला नल जल का मोटर, टंकी में भरा पानी

सरैया के वार्ड चार में बदला नल जल का मोटर, टंकी में भरा पानी

0
सरैया के वार्ड चार में बदला नल जल का मोटर, टंकी में भरा पानी

प्रभात खबर में प्रमुखता से समाचार छपने के बाद हरकत में आया पीएचइडी

सप्लाइ लाइन दुरुस्त न होने से 155 में से महज 35 घरों तक ही पहुंच रहा पानी. प्रभात खबर इंपैक्ट कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड की खजुरा पंचायत अंतर्गत सरैया गांव (वार्ड नंबर 4) में नल जल योजना ठप होने की खबर रविवार को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पीएचइडी विभाग की टीम हरकत में आयी. विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खराब मोटर को बदलकर दूसरा मोटर लगाया, जिससे अब टंकी में पानी भरना शुरू हो गया है. हालांकि, सप्लाइ लाइन में पाइप जाम होने के कारण अभी भी आधे से भी कम घरों तक पानी पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं. गौरतलब है कि लाखों रुपये की लागत से सात निश्चय योजना के तहत यहां पानी टंकी लगायी गयी थी. पिछले चार दिनों से मोटर खराब होने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप थी. वार्ड निवासी निजामुद्दीन शाह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई घरों में चापाकल या सबमर्सिबल नहीं लगा है और वे पूरी तरह नल जल योजना पर ही आश्रित हैं. पानी न आने के कारण लोग नदी के पानी से नहाने व कपड़े धोने को विवश थे. गेहूं की कटनी का सीजन होने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली काट दी जा रही है. इस वजह से जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वे भी बंद हो जा रहे हैं. ऐसे में जिनके पास निजी साधन नहीं हैं, उनके लिए खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है. गांव के वार्ड नंबर चार में लगभग 155 घरों में नल जल का कनेक्शन दिया गया है. मोटर बदले जाने के बाद भी तकनीकी खराबी व पाइप जाम होने की वजह से केवल 30-35 घरों तक ही पानी पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने पीएचइडी से मांग की है कि केवल मोटर बदलना काफी नहीं है, बल्कि पूरी सप्लाई लाइन की जांच कर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाये, ताकि हर घर तक पेयजल पहुंच सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel