[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर राष्ट्र की शक्ति हैं युवा, नशे के सेवन से रहें दूर : बीडीओ

राष्ट्र की शक्ति हैं युवा, नशे के सेवन से रहें दूर : बीडीओ

0
राष्ट्र की शक्ति हैं युवा, नशे के सेवन से रहें दूर : बीडीओ

# नशे की जद से दूर रहने की दिलायी गयी शपथ मोहनिया सदर. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में भारत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी मानेंद्र कुमार सिंह ने नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की शक्ति हैं, सशक्त भारत की रीढ़ हैं, उन्हें नशे की जद से हमेशा दूर रहना चाहिए. नशा व्यक्ति के जीवन को तबाह कर देता है. नशे का सेवन करने वालों का एक नहीं बल्कि दो परिवार उजड़ जाता है. पहला उसका और दूसरा उसके ससुराल सहित अन्य लोग भी परेशान होते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति का समाज व देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है, इसलिए यह आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े और देश को नशा मुक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गोलबंद होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि खुद को भी नशा मुक्त करेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से ही होती है. आज हम लोग अपने जिला, राज्य और देश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त करने का दृढ़ निश्चय करें. साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिज्ञा किया कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अमृतसर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन के माध्यम से शामिल हो सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड स्तर पर भी शपथ ग्रहण कराया गया है. नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूक करने संबंधित शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार द्वारा जारी क्यूआर कोड के साथ अधिकाधिक लोगों को टैग कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel