[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर रसोई गैस की कमी से बढ़ी परेशानी, गोदाम पर सुबह से उपभोक्ताओं की लग जा रही लंबी लाइन

रसोई गैस की कमी से बढ़ी परेशानी, गोदाम पर सुबह से उपभोक्ताओं की लग जा रही लंबी लाइन

0
रसोई गैस की कमी से बढ़ी परेशानी, गोदाम पर सुबह से उपभोक्ताओं की लग जा रही लंबी लाइन

शादी-विवाह के सीजन में गैस के लिए मची अफरातफरी, 1300 रुपये में ब्लैक में सिलिंडर खरीदने की मजबूरी इ-केवाइसी व 25 दिन की अनिवार्यता कर देने से गैस सिलिंडर मिलने में आ रही परेशानी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित, कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान कामर्शियल सिलिंडर की कमी से होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, कई जगह घरेलू सिलिंडर का हो रहा उपयोग भभुआ सदर. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण रसोई गैस की आपूर्ति अनियमित व अपर्याप्त होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने लगी है. गैस की किल्लत से मंगलवार को भभुआ स्थित एलपीजी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी. किल्लत झेल रहे लोगों के अनुसार, 25 दिनों के बाद दोबारा सिलिंडर रिफिल कराने की बाध्यता और शादी-विवाह के सीजन के चलते गैस नहीं मिल रही है. इसके अलावा उपभोक्ताओं द्वारा इ-केवाइसी नहीं कराने और ओटीपी आधारित डिलीवरी प्रक्रिया के कारण भी गैस नहीं मिलने की समस्या उत्पन्न हो रही है. नागा बाबा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रतीक सिंह के अनुसार, एजेंसी के 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने अब तक अपना इ-केवाइसी पूरा नहीं कराया है, जिससे नियमों के तहत उन्हें भी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में समस्या आ रही है. इसके अलावा ओटीपी पर डिलीवरी की प्रक्रिया भी कई बार बाधा बन रही है. गैस सिलिंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता है. इधर, नागा बाबा गैस एजेंसी के प्रबंधक भी इस बात को स्वीकार कर रहे कि रसोई गैस की आपूर्ति अनियमित व अपर्याप्त हो गयी है. गैस की सबसे अधिक किल्लत होटल और रेस्टोरेंट वालों को हो रही है, क्योंकि युद्ध से दाम बढ़ने के बावजूद जिले में कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते कामर्शियल सिलिंडर की किल्लत हो रही है. कामर्शियल सिलिंडर की किल्लत से जहां कई होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने की स्थिति बन आयी है तो कई जगहों पर कामर्शियल की जगह 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है. उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं होने से खासकर गृहिणियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कालाबाजारी से अत्यधिक कीमत पर गैस खरीदने को उपभोक्ता मजबूर हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि आगामी चैती नवरात्र व ईद से पहले स्थिति में सुधार की जरूरत है. = शादी वाले घरों में गैस ब्लैक में खरीदने की बनी मजबूरी दरअसल, शहर में गैस के लिए हो रही मारामारी का कारण वैवाहिक लग्न भी है. गैस की कमी से कई शादी वाले घरों में ब्लैक में 1300 रुपये देकर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है. शहर के रहनेवाले राजेश तिवारी ने बताया कि उनके घर में शादी है, लेकिन गैस नहीं मिल रहा है. दो दिन से एजेंसी के गोदाम पर लाइन में लगा गया, लेकिन गैस सिलिंडर पर्याप्त नहीं मिला तो बाजार से 1300 रुपये देकर ब्लैक में सिलिंडर लेना पड़ा है. गौरतलब है कि 14 मार्च से पहले काफी जबरदस्त लगन है, जिसके चलते हर तरफ गैस सिलिंडर भरवाने की अफरातफरी मची है. इधर, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बुकिंग के लिए 25 दिन की बाध्यता के चलते भी ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. क्योंकि जिन रसोई गैस उपभोक्ताओं ने बीते 25 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी ली थी, उनकी बुकिंग नहीं हो रही है. इसके चलते सबसे अधिक दिक्कत शादी वाले घरों में हो रही है और लोग सिलिंडर रिफिल कराने को लेकर परेशान हो रहे है. = कालाबाजारी से बचने के लिए सरकार ने की सख्ती शहर में गैस वितरण करने वाली एजेंसी नागा बाबा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रतीक सिंह ने बताया कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि युद्ध से गैस की किल्लत होने और बिचौलिए जमाखोरी और कालाबाजारी न कर सकें, इसके लिए फिलहाल सख्ती की गयी है. इसीलिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम से लेकर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों के लिए दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया है. = दो दिन सुबह से शाम तक लाइन में लगे, नहीं मिला गैस -वार्ड तीन निवासी गुड्डू मिश्रा का कहना था कि उनके यहां तीन दिनों से गैस खत्म है और पिछले दो दिनों से वह गोदाम पर सुबह से शाम तक खड़े रहे, लेकिन गैस नही मिला. निराश होकर वापस जाना पड़ा. –दतियांव के मोफिद अंसारी कहा घर पर गैस सिलिंडर खत्म हो गयी थी. सुबह साइकिल पर सिलिंडर लादकर भभुआ गोदाम पर आये और सुबह से लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नही मिला. रमजान का महीना होने से और अधिक दिक्कत हो गयी है. गैस की आपूर्ति बेहतर हो सके, इसपर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel