[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला व फायरिंग मामले में 14 पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला व फायरिंग मामले में 14 पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार

0
मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला व फायरिंग मामले में 14 पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

शराब की खेप पकड़ने गयी टीम पर बदमाशों ने की थी फायरिंग, पुलिस ने पिस्टल व कट्टा किया बरामद सुनील व पंकज यादव के घर छापेमारी कर दबोचा गया, पुआल में छिपाकर रखे गये थे हथियार चांद. मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में 14 लोगों को आरोपित बनाया गया है. इस मामले में छापेमारी कर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. मामला यह है कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप की सूचना मिलने पर मद्यनिषेध विभाग महदाइच की टीम ने पथरा गांव में छापेमारी की थी. इस दौरान कुछ लोगों ने टीम को भगाने का प्रयास किया व पुलिस पर फायरिंग की. घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस व तीन खोखा भी बरामद किया है. वहीं, जब गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने बताया कि सुनील यादव व पंकज यादव द्वारा फायरिंग की गयी है. इस आधार पर पुलिस ने सुनील यादव व पंकज यादव के घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सुनील यादव व पंकज यादव ने हथियार पुआल में छिपाने की बात स्वीकार की. जब उनके साथ पुलिस मौके पर गयी, तो अइलाय गांव के विजयमल मौर्या के खलिहान में रखे गये पुआल से पिस्टल व कट्टा बरामद किया गया. जांच में पता चला कि पिस्टल सुनील यादव की व कट्टा पंकज यादव का है. अवर निरीक्षक अनुज कुमार यादव के आवेदन के आधार पर 14 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मद्यनिषेध विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में जिन 14 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, उनमें महेश यादव (ग्राम एकौनी), संदीप यादव, सुनील यादव, पंकज यादव, निखिल यादव, संदीप उर्फ भुनवर यादव, मनीष सिंह, करण सिंह, मनोज यादव (अइलाय), विपिन यादव (सिरहीरा), राहुल दुबे (भरुहिया), पीएन यादव (दुगोली), आकाश चौहान (बसहा) व आनंद यादव (मड़ईपुर) शामिल हैं. इन सभी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आर्म्स एक्ट मामले में दो गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें महेश यादव, संदीप यादव व निखिल यादव शामिल हैं. साथ ही आर्म्स एक्ट मामले में सुनील यादव व पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया है. सुनील यादव के पास से एक पिस्टल व पंकज यादव के पास से एक कट्टा बरामद किया गया, जबकि मामले में तीन बाइक भी जब्त की गयी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel