[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 6:30 बजे से शुरू हुईं कक्षाएं

भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 6:30 बजे से शुरू हुईं कक्षाएं

0
भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 6:30 बजे से शुरू हुईं कक्षाएं
सांकेतिक तस्वीर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर एक शिफ्ट वाले विद्यालयों की समय सारणी में हुआ संशोधन दो शिफ्ट वाले स्कूलों में फिलहाल बदलाव नहीं, एक-दो दिनों में नया निर्देश जारी होने की संभावना भभुआ नगर. माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद जिले के एक शिफ्ट में संचालित होने वाले विद्यालयों में सोमवार से समय परिवर्तन लागू कर दिया गया. इन विद्यालयों में सुबह 6:30 बजे से ही कक्षाओं की शुरुआत कर दी गयी. तेज धूप व बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को दोपहर की तपिश से राहत मिल सके व उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो. सोमवार को जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में सुबह 6:30 बजे ही घंटी बज गयी व शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया. इस निर्णय से छात्रों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब बच्चों को दोपहर की कड़ी धूप में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा. शिक्षा विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सुरक्षात्मक कदम के रूप में यह प्रक्रिया शुरू की है. वहीं, दूसरी ओर जिले के कई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां दो शिफ्ट में पढ़ाई संचालित होती है. इन विद्यालयों की समय सारणी में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. सोमवार को भी ये स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलते रहे. प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि दो शिफ्ट वाले विद्यालयों में व्यवस्था जटिल होने के कारण तत्काल बदलाव नहीं किया गया व पुराने आदेश को ही यथावत रखा गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा समय सारणी में और भी बदलाव किये जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों के भीतर नया निर्देश जारी किया जा सकता है, जिसमें दो शिफ्ट में संचालित विद्यालयों के समय में भी संशोधन किया जायेगा. प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों को लू व गर्मी के प्रकोप से बचाना है, जिसके लिए जल्द ही व्यापक दिशा-निर्देश आने की उम्मीद की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel