[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business क्रेडिट कार्ड के ‘मायाजाल’ से बचें: ये 7 छिपे हुए खर्चे जो खाली कर सकते हैं आपकी जेब

क्रेडिट कार्ड के ‘मायाजाल’ से बचें: ये 7 छिपे हुए खर्चे जो खाली कर सकते हैं आपकी जेब

0
क्रेडिट कार्ड के ‘मायाजाल’ से बचें: ये 7 छिपे हुए खर्चे जो खाली कर सकते हैं आपकी जेब
Credit Card Rules

Credit Card Fees: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों भारतीयों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. अगर आप सिर्फ ‘मिनिमम ड्यू’ भरकर निश्चिंत हो जाते हैं, तो आप भारी वित्तीय मुसीबत में फंस सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज किसी भी अन्य लोन के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है.

इन 7 चार्जेस पर रखें नजर

  1. भारी भरकम ब्याज (Interest Rate): अगर आप बिल का पूरा भुगतान नहीं करते, तो बची हुई राशि पर 30 से 45 प्रतिशत सालाना ब्याज लगता है. प्रोफेसर संजीत सिंह के मुताबिक, लोग सोचते हैं कि ब्याज सिर्फ बकाया पर लगेगा, लेकिन असल में बैंक आपकी नई खरीदारी पर भी उसी दिन से ब्याज वसूलना शुरू कर देते हैं.
  2. लेट पेमेंट फीस (Late Payment Fee): तय तारीख (Due Date) निकल जाने पर बैंक ₹500 से ₹1500 तक की भारी पेनल्टी लगाते हैं. इससे न सिर्फ आपका बिल बढ़ता है, बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होता है.
  3. कैश निकालने की गलती (Cash Advance Fee): क्रेडिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकालना सबसे महंगा सौदा है. इस पर कोई ‘फ्री पीरियड’ नहीं मिलता और पहले ही दिन से 48% सालाना तक का ब्याज लगना शुरू हो जाता है.
  4. ओवर लिमिट फीस (Over Limit Fee): अगर आपकी लिमिट 1 लाख है और आपने गलती से 1 लाख 5 हजार खर्च कर दिए, तो बैंक इस ‘ओवर लिमिट’ के लिए आपसे भारी फीस (अमूमन ₹500 या खर्च का एक हिस्सा) वसूलता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अपनी लिमिट का केवल 30% ही इस्तेमाल करें.
  5. विदेशी मुद्रा लेनदेन (Forex Markup Fee): अगर आप विदेश यात्रा पर हैं या किसी विदेशी वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं, तो बैंक 2% से 3.5% तक कनवर्जन चार्ज वसूलते हैं.
  6. EMI कन्वर्जन के पीछे का खेल: बड़ी खरीदारी को ईएमआई में बदलना आसान लगता है, लेकिन इसमें ‘प्रोसेसिंग फीस’ और ‘GST’ छिपे होते हैं. ईएमआई चुनने से पहले हमेशा ब्याज दरों की तुलना पर्सनल लोन से जरूर करें.
  7. सालाना और रिन्यूवल फीस: कई कार्ड ‘फ्री’ कहकर दिए जाते हैं लेकिन बाद में उन पर ‘एनुअल मेंटेनेंस चार्ज’ लगाया जाता है. हमेशा Life-Time Free (LTF) कार्ड चुनने की कोशिश करें.

Also Read: 14 पैसे की मजबूती के साथ 93.04 पर बंद, RBI के कड़े कदमों का दिखने लगा असर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article भभुआ रोड स्टेशन पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म
Next article भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 6:30 बजे से शुरू हुईं कक्षाएं
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel