[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बिन बारिश के लालापुर सड़क पर हो रहा जलजमाव, परेशानी

बिन बारिश के लालापुर सड़क पर हो रहा जलजमाव, परेशानी

0
बिन बारिश के लालापुर सड़क पर हो रहा जलजमाव, परेशानी
सांकेतिक तस्वीर

जलजमाव के चलते कई जगहों पर टूट गयी है सड़क कुदरा. बगैर बारिश के भी लालापुर सड़क पर जलजमाव हो रहा है. चार वर्ष पूर्व लालापुर में सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर नाले का निर्माण कराया गया था, फिर भी सड़क पर ऊंचे बने नाले के कारण पानी नहीं निकल पाता है. इन दिनों घरों का पानी सड़क पर आ जाने से बगैर बारिश के ही सड़क पर जलजमाव से आवागमन में लोगों काे काफी परेशानी हो रही है. पानी में आने जाने से अक्सर वाहन फंस जाते हैं, जिससे लालापुर में हमेशा जाम लगा रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के समय सड़क व नाले का लेवल सही नहीं किया गया, जिसके चलते नाला का निर्माण तो हो गया, लेकिन सड़क नाला से नीचे हो जाने के चलते सड़क किनारे बसे लोगों के घरों से निकला गंदा पानी नाले में न जाकर सड़क पर ही जमा हो जाता है. नाला ऊंचा बना होने से नाले से पानी निकल नहीं पता है, जिससे लालापुर के सड़क पर सालभर जलजमाव का ही नजारा रहता है. मालूम हो कि पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नाला का निर्माण कराया गया था, जहां इतनी राशि के खर्च होने के बावजूद लालापुर में जलजमाव से सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गये है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण लालापुर में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती है. लालापुर वासियों का कहना है कि जलजमाव के चलते बारिश के दिनों तीन से चार माह तक लालापुर का व्यवसाय पूरी तरह से बाधित रहता है, जिससे व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel